रेवांचल टाइम्स - नेशनल हाइवे अब लोगो का सर दर्द बन चुका है लगभग पांच सालों से बन रही सड़क आज भी निर्माणाधीन है जिले में दो दो से सांसद होने के साथ साथ राज्य और केंद में उनकी ही सरकार है पर दुर्भाग्य है इस आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला का जो जिले को ऐसे निठल्ले जनप्रतिनिधि मिले है जिन्हें जनता के सुख दुख से कोई सरोकार नही है लंम्बे अरसे बन रही सड़क जो कि लगभग पांच साल बीतने के बाद भी निर्माधीन है और असमय पता नही कितनो को काल के गाल में समा गए लोग लगातार शिकायते धरना प्रदर्शन होने के बाद भी जनता की आवाज को कोई सुनने वाला नही। वही जबलपुर रोड के लिए अनशन पर बैठे कांग्रेस पार्टी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी एवं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने मंडला जबलपुर रोड के लिए संघर्सरत हम फाउंडेशन को दिया समर्थन ।
ज्ञात हो बहुत दिनों से मंडला जबलपुर मार्ग निर्माणा धीन है सरकार की लेट लतीफी के विरोध में डॉ अशोक मर्सकोले और कांग्रेस पार्टी शुरू से ही आवाज उठाते रहे है ।
आज हम फाउंडेशन सामाजिक संगठन के द्वारा गजीपुर कटरा बाय पास मै मंडला जबलपुर को लेकर शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया इस धरना प्रदर्शन मै निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी धरना स्थल पर पहुंचकर इस जनहित कार्य के लिए किए जा रहे धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन प्रदान किया एवं उनके लड़ाई में उनको अपना समर्थन प्रदान किया एवं। शासन प्रशासन से मांग की शीघ्र ही मंडला जबलपुर रोड निर्माण कार्य पूरा किया जाए एवं पूरी गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण कार्य किया जाए

No comments:
Post a Comment