BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नही रुक रहा है अवैध रेत का कारोबार कार्यवाही के बाद भी हो रहा रेत का अबैध कारोबार, रेत माफियाओं को नही है किसी से डर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 28, 2020

नही रुक रहा है अवैध रेत का कारोबार कार्यवाही के बाद भी हो रहा रेत का अबैध कारोबार, रेत माफियाओं को नही है किसी से डर



रेवांचल टाइम्स - अवैध रेत परिवहन कर रहे तीन ट्रक व दो ट्रेक्टर को किया जब्त

       अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध मंडला पुलिस की कार्यवाही 

मंडला 27 सितंबर को जिले में हो अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध मंडला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला व्दारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये इस संबंध में लगातार कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। 

विगत रात्रि उप पुलिस अधीक्षक सुश्री कल्याणी वरकड़े द्वारा पैट्रोलिंग के दौरान अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना महाराजपुर अंतर्गत पुरवा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 7168 को रोककर चेक किया गया तथा ट्रक में रेत भरी होने से ट्रक चालक पवन पटेल निवासी किदरई जिला सिवनी से रेत के सम्बन्ध में वैध कागजात, रायल्टी के बारे में पूछताछ की गई। ट्रक चालक द्वारा अपने ट्रक में भरी रेत के परिवहन के संबंध मे कोई कागजात नही होना बताने पर डीएसपी मण्डला की टीम द्वारा ट्रक को मौके पर ही जप्त कर थाना महाराजपुर पर खड़ा करवाया गया है। थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा जप्तशुदा ट्रक एवं ट्रक मालिक के विरुद्ध अवैध रुप से रेत का परिवहन करने के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

रविवार को एसडीओपी मंडला सुश्री आकांक्षा उपाध्याय द्वारा रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध सुबह सुबह दो अलग अलग थाना क्षेत्रांतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 ट्रक एवं 02 ट्रेक्टर को जप्त किया। एसडीओपी मंडला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना महाराजपुर अंतर्गत नांदिया तिराहा में अवैध रुप से रेत का परिवहन कर रहे वाहनों की चैकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक यूपी 42 एटी 5330 चालक कुंवर सिंह पिता पुसवा सिंह कुसरे 42 वर्ष निवासी कुसमी थाना निवास, ट्रक क्रमांक एमएच 40 एन 2946 चालक उमाकांत पिता रामकुमार पड़वार 25 वर्ष निवासी सिंगपुर थाना निवास एवं ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 8527 चालक मुकेश पिता रम्मुदास बैरागी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्वारा थाना बम्हनी को रोककर चेक किया गया जो ट्रक एवं  ट्रेक्टर में रेत भरे हुये थे तीनों चालको से रेत के परिवहन के संबंध में वैध कागजात तथा रायल्टी नहीं मिली। उपरोक्त चालको के द्वारा ट्रक एवं ट्रेक्टर से रेत का अवैध तरीके से उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने से ट्रक एवं ट्रेक्टर को जप्त कर थाना महाराजपुर में खड़ा कराया गया है। इसी प्रकार थाना बम्हनी थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में रेत से भरे ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 7722 के चालक रोहित मरावी पिता जितेन्द्र मरावी निवासी बम्हनी को रोककर ट्रेक्टर में भरे परिवहन के संबंध में वैध कागजात तथा रायल्टी के बारे में पूछा गया तो चालक द्वारा रेत परिवहन के संबंध मे कोई कागजात नही होना बताया गया। उक्त ट्रेक्टर चालक द्वारा अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर मंडला पुलिस टीम द्वारा मौक पर ही ट्रेक्टर को विधिवत जप्त कर थाना बम्हनी पर खड़ा कराया गया है तथा उक्त वाहन और मालिक के विरुद्ध अवैध रुप से रेत का परिवहन करने के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

No comments:

Post a Comment