रेवांचल टाइम्स - भोपाल, 26 सितंबर आज आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पंकज सिंह जी के समक्ष किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरीश पाठक जी ने विधिवत रूप से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। 10 सितंबर 1978 को जन्मे पाठक भोपाल जिले के निवासी हैं। पूर्व में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष, सूचना का अधिकार विभाग में भी पदस्थ रह चुके हैं। पाठक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किये जा रहे कामों एवं भोपाल और मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती आम आदमी पार्टी की सक्रीयता से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। पाठक ने कहा की भाजपा-कांग्रेस भ्रष्टाचार को कभी खत्म नहीं कर सकते हैं, प्रदेश में तीसरे विकल्प की जरूरत है जिसको आम आदमी पार्टी पूरा कर सकती है और मध्यप्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को सिर्फ आम आदमी पार्टी ही खत्म कर सकती है।
आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी में सभी पार्टियों से अच्छे नेता लगातार जुड़ रहे हैं। हम ऐसे नेताओं का स्वागत करते हैं जो प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करना चाहते हैं। अभी भाजपा कांग्रेस के कई अच्छे और कद्दावर नेता हमारे संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।
अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment