BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों की पानी में डुबने की सूचना पर मण्डला पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम ने चलाया संयुक्त रेस्क्यु आपरेशन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 8, 2020

थाना कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों की पानी में डुबने की सूचना पर मण्डला पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम ने चलाया संयुक्त रेस्क्यु आपरेशन


रेवांचल टाइम्स - तालाब में नहाते समय युवक पानी मे डूबने की सूचना दिनांक 07.09.2020 को थाना कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धनगांव के तालाब मे एक युवक नहाते समय पानी में डूब गया है । थाना कोतवाली निरीक्षक निलेश दोहरे द्वारा घटना की सूचना तत्काल कन्ट्रोल रुम तथा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कोतवाली तथा जिले में तैनात एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी में डुबे युवक के लिये रेस्क्यु आपरेशन चलाने के लिये निर्देशित किया गया । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम के साथ तत्काल मौके पर जाकर तालाब में डुबे युवक लक्ष्मण उईके की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा मौके पर रेस्क्यु बोट के माध्यम से पानी में डुबे युवक को बचाने के हरसंभव प्रयास किये गये जिसके उपरांत दिनांक 08.09.2020 को तालाब से उक्त युवक लक्ष्मण उईके उम्र 18 साल निवासी लिंगापौडी के शव को निकालकर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध कर पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
इसी दौरान दिनांक 08.09.2020 को फरियादी बिरसिंह मरावी निवासी ग्राम ग्वारी ने थाना कोतवाली पर सूचना दी की दिनांक 07.09.2020 के दोपहर करीब 03 बजे फरियादी के काका भाई सीताराम मरावी पिता मदन सिंह मरावी उम्र 35 साल निवासी ग्वारी लकडी लेने घर के पीछे बरगी बांध के पानी से भरे हुये नाले के उस पार नाव से जाने का कहकर निकले थे जो घर वापस नही आये हैं । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फरियादी की सुचना पर गुमइंसान 78/2020 पंजीबद्ध कर सीताराम मरावी की तलाश प्रारंभ की गई । गुमइंसान की तलाश के दौरान पुलिस को सुचना मिली की सीताराम के घर के पीछे स्थित नाले के किनारे सीताराम की चप्पल पड़ी हुई है तथा एक नांव भी पानी में उल्टी पड़ी हुई है । उक्त युवक के पानी में डुबने का अंदेशा होने पर थाना कोतवाली पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर नालें में तलाश प्रारंभ की गई । तलाश के दौरान एसडीआरएफ की टीम द्वारा नाले से सीताराम मरावी के शव को बरामद किया गया है । थाना कोतवाली पुलिस द्वार उक्त घटना के संबंध में मर्ग पंजीबद्ध कर पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं के संबंध में अग्रिम जांच की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment