BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोगों को जागरूक करने नाव से नदी पार कर पहुची शहपुरा पुलिस ग्रामीणों को दी समझाइस ,बताया ठगों से कैसे बचा जाये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 8, 2020

लोगों को जागरूक करने नाव से नदी पार कर पहुची शहपुरा पुलिस ग्रामीणों को दी समझाइस ,बताया ठगों से कैसे बचा जाये



रेवांचल टाइम्स - डिंडौरी पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डिंडोरी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुरा अंतर्गत ग्राम पलकी में  स्कूल परिसर में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ग्राम पलकी, बिजोरी, कटेहरा, ढोढा , मक्के के ग्रामवासियों  की बैठक ली गई।  बैठक में चिटफंड कंपनी से संबंधित शिकायत एवं गतिविधियों के संबंध में विशेष चर्चा कर जागरूकता शिविर रखा गया जिसमें चिटफंड कंपनी की गतिविधियों के अलावा मोबाइल फोन के माध्यम से बैंक के कर्मचारी अधिकारी बनकर कॉल कर बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ठगी करने के संबंध में, सायबर क्राइम के संम्बंध में भी लोगों को जागरुक किया गया एवं आसपास के ग्राम के असहाय वृद्ध जनों से चर्चा कर जानकारी ली गई । इस शिविर के आयोजन के पूरी पुलिस टीम सिलगी नदी को नाव के जरिये पार कर एक किलोमीटर पैदल चल कर गांव पहुचे जिसके बाद शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा  लोकेश मार्ग थाना प्रभारी शाहपुरा अखलेश दहिया स्टॉप ए एसआई कमलेश कुमार को प्रधान आरक्षक संतोष यादव दामोदर राव आरक्षक पंकज अंकित उपस्थित रहे।

 रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment