रेवांचल टाइम्स - जिले में लगे बंबू प्रोजेक्ट के तहत चौरई पूर्व पश्चिम वृत्त में सांख ग्राम के अंतर्गत बम्बू प्रोजेक्ट किया जा रहा है जहां पौधारोपण को देखने के लिए भोपाल से पीसीसीएफ अभय पाटिल ने किया निरीक्षण जिले के दौरे में आज मंगलवार को पूर्व पश्चिम मंडल में बम्बू पौधारोपण का निरीक्षण किया गया जांच में अभय पाटिल द्वारा काफी सराहना की गई कार्य को लेकर सांख वन क्षेत्र की जिसमें 35 हेक्टेयर भूमि में 21875 पौधे लगाए गए हैं जोकि जुलाई माह में इनका पौधारोपण किया गया यहां पर पौधारोपण करने के बाद अलग-अलग सड़के बनाई गई हैं जहां आगामी दिनों में इसको लेकर उसकी निगरानी की जाएगी और आग लगने की संभावना से बचने के लिए कारगिल उपाय भी किए गए हैं निरीक्षण के दौरान मनरेगा के तहत कार्य किया जा रहा है इन कार्यों को लेकर अधिकारी ने ग्रामीण जन से भी चर्चा की उनका कहना है पौधा आने वाले 7 सालों में बड़ा होकर आप लोगों के लिए उपयोग में आएगा इसका आपको ही उपयोग करना है इस निरीक्षण के दौरान डीएफओ अखिल बंसल रेंजर एच एल सनोडिया एवं तुलसीराम सनोडिया अन्य वन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
जिले के 3 मंडल में से चौरई पूरब पश्चिम मंडल चोरई के अंतर्गत साख वन क्षेत्र में 35 हेक्टेयर जमीन पर 21875 बम्बू पौधों का रोपण किया गया यह जिले में सर्वोत्तम रहा इसकी स्थिति को देखकर अधिकारी सराहना की वन मंडल चौरई के अलावा इसकी सुरक्षा की जवाबदेही स्व सहायता समूह की भी होगी


No comments:
Post a Comment