BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाईवे में डीज़ल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 20, 2020

हाईवे में डीज़ल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

 


रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी थाना डूंडा सिवनी में दिनांक 08/03/2020 को रात्रि में सिवनी बायपास में मण्डला चौक के पास खड़े ट्रक से अज्ञात आरोपी द्वारा ट्रक से अज्ञात स्कार्पियो वाहन से आकर ट्रक से डीज़ल चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना डूंडा सिवनी में अपराध क्रमांक 75/2020 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

कुमार प्रतीक पुलिस अधीक्षक द्वारा कमलेश कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  व पारुल शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी के निर्देशन में सम्पत्ती सम्बंधी अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया था।

अभियान के दौरान ही पुलिस को विवेचना के दौरान उक्त मामले में Mp-09 Cj-1123 स्कार्पियो का उपयोग आरोपी ने अपराध को घटित करने के लिए किए जाने के साक्ष्य मिलने पर लगातार डूंडा सिवनी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

जिसकी जानकारी नैनपुर पुलिस को भी दी गई थी।

दिनांक 15/09/2020 को नैनपुर पुलिस ने उक्त वाहन मय डीज़ल के जप्त किया।

जिसके आधार पर नैनपुर पुलिस के सहयोग से थाना डूंडा सिवनी पुलिस ने प्रकरण के आरोपी सचिन ठाकुर पिता संतुलाल ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 ग्राम धतूरा थाना नैनपुर जिला मण्डला को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डूंडा सिवनी उ नि. देवकरण डेहरिया, स उनि. पी.एल. देशमुख, प्र आर. पवन यादव, आर. शिवदीप राजपूत, राकेश त्रिवेदी, शेखर बघेल, संजय भलावी का विशेष प्रयास रहा।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment