BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर परिजनों ने किया हंगामा अरी सिवनी नागपुर रोड़ में लगाया जाम प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया शव को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 25, 2020

सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर परिजनों ने किया हंगामा अरी सिवनी नागपुर रोड़ में लगाया जाम प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया शव को






रेवांचल टाइम्स:- अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई युवक की मौत में लोगों और पुलिस की काफी गहमागहमी के चार घण्टे के बाद चालू हुआ सिवनी से नागपुर मार्ग अरी से गंगेरुआ रोड पर अज्ञात वाहन ने राहगीर व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौक़े पर हुई मौत, घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर किया भारी संख्या में प्रदर्शन, किया वही आक्रोशित ग्रामीण तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े, अरी थाने के तिघरा गाँव की घटना, पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज करने तक कि नोवत वन चुकी थी वही जिला से पहुचे अधिकारियों के द्वारा लोगों समझाइश के साथ साथ अज्ञात वाहन को जल्द से जल्द पकड़ कर कार्रवाही का अस्वासन दिया गया तब जाकर आक्रोश भीड़ ने मौक़े पर, से शव को हटाया गया इस पूरे हंगामे के कारण 4 घंटे से यातायात बाधित।



     

      वही मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने शव को रोड़ में ही रख कर हंगामा कर दिया और हंगामा शाम 7 बजे से 10 बजे तक चलता रहा वही गुस्साए लोगों को काबू में करने सिवनी मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी पारुल शर्मा पुलिस अधीक्षक सिवनी घटना स्थल पर पूरे बल साथ पहुंची। 



जिम्मेदार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे जिस्से की गुस्साए लोगों को काबू में किया जा सके 


बता दे की ग्राम तिघरा गंगेरुआ ग्रामवासियों द्वारा रोड को बंद कर दिया गया था।

और प्रशासन से मांग की जा रही है कि शव नहीं उठाया जाएगा।

जब तक अज्ञात वाहन को पकड़ ना लिया जाए। वही आक्रोशित जनता व परिजनों को अनुविभागीय अधिकारी पारुल शर्मा पुलिस अधीक्षक सिवनी के द्वारा अस्वावशन दिलाया गया कि अज्ञात वाहन को पुलिस गिरफ्त में लिया जाएगा और शक्त कार्यवाही की जाएगी।

और मृतक के परिजनों को सहायता प्रदान की जाएगी।

काफ़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्राम वासियों को काबू में किया गया। 

जिससे परिजनों ने शव को उठाने दिया और मांग की आये दिनों इस रोड में भारी वाहनों के चलने से दुर्घटनाएं हो रही है।

वही रोड की हालत बरसात के चलते हद से जादा बत्तर हो गई है  रोड की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए जिससे आये दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।


यातायात पूरी तरह बंद होने से लगभग 4 घण्टो से जादा राहगीरों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment