रेवांचल टाइम्स -मण्डला 22 सितम्बर 2020 जिले में लगातार बढ़ रही है कोरोना संक्रमित महामारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 सितंबर की शाम 4 बजे से 22 सितंबर की शाम 4 बजे तक 21 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार नैनपुर के ग्राम सकवाह में 25 वर्षीय महिला, ग्राम सुभारिया में 19 वर्षीय पुरूष, नैनपुर के ग्राम सूभेवाड़ा डिठौरी में 50 एवं 42 वर्षीय पुरूष, निवास में 20 वर्षीय महिला, सेमरखापा में 60 वर्षीय पुरूष, इंदिरा जी वार्ड मंडला में 78 वर्षीय पुरूष एवं 14 वर्षीय बालक, ग्राम जंतीपुर में 43 वर्षीय पुरूष, ग्राम हर्राभाट में 3 वर्षीय बालिका, बम्हनी वार्ड नंबर1 में 27 वर्षीय पुरूष एवं वार्ड नंबर 5 में 30 वर्षीय पुरूष, बरबसपुर में 50 वर्षीय पुरूष, घुघरी के ग्राम पाटन में 10 वर्षीय बालक, नैनपुर के वार्ड नंबर 10 में 48 वर्षीय पुरूष, नैनपुर के ग्राम केवलारी में 22 वर्षीय महिला, मंडला में 56 एवं 55 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, मवई के ग्राम धुवनी में 55 एवं 35 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:
Post a Comment