रेवांचल टाइम्स - संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ के अभियान में मण्डला पुलिस को मिली सफलता, थाना नैनपुर पुलिस ने दुकान में घुसकर चोरी के मामलें में 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी गया माल किया बरामद
थाना नैनपुर का अप.क्र. 175/2020 धारा 457,380 ताहि.
शेरा उर्फ संतोष पिता किशन बरमैया जाति ढीमर उम्र 30 वर्ष निवासी गणेश चौक क्यूटी वार्ड सिवनी थाना कोतवाली सिवनी हाल वार्ड नं0 2 गोपीनाथ मोहल्ला नैनपुर थाना नैनपुर जिला मंडला
शिव प्रसाद पिता गेंदलाल धुर्वे जाति परधान उम्र 32 वर्ष सा0 वार्ड नं0 15 नैनपुर थाना नैनपुर
चोरों से 01 नग आहूजा कम्पनी का पी.ए. यूनिट, 09 नग एलईडी बल्ब, 05 नग टार्च, 02 एलईडी स्ट्रील लाईट, 01 नग आहूजा कम्पनी का माईक , 10 नग मल्टी झालर कुल कीमती 15700/रुपये की दिनांक 13.09.2020 को प्रार्थी मुकेश नारंग पिता कुलदीप नारंग निवासी नैनपुर का थाना नैनपुर पर सूचना दी गई कि फरियादी की बांसुरी वादन चौक स्थित पंजाब टेन्ट सप्लायर की दुकान से किसी अज्ञात चोर व्दारा दिनांक 12.09.2020 से 13.09.2020 की दरम्यानी रात में दुकान के पीछे से दीवार तोडकर दुकान में रखा सामान मोस्पेड मशीन,एम्पलीफायर,डी.जे.मिक्सर, स्टेज मिक्सर ,टार्च ,झालर,माईक आहूजा, लायनर सादा यूनिट,एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट,स्टेण्ड पंखा,परदा सीलिंग, मेटल लाईट, चोरी कर ले गये है । फरियादी की सूचना पर थाना नैनपुर पुलिस द्वारा अपराध क्र. 175/2020 धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत कायम कर विवेचना मे लिया गया । थाना प्रभारी नैनपुर व्दारा उक्त घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को देने पर पुलिस अधीक्षक मंडला श्री दीपक कुमार शुक्ला व्दारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने के निर्देश थाना प्रभारी नैनपुर को दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक आर.एम.दुबे द्वारा अपनी टीम के साथ चोरी के आरोपियों की तलाश के लिये अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा घटनास्थल और उसके आस पास के स्थानों से घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किये गये। अज्ञात आरोपियों की तलाश के दौरान विवेचना के दौरान मिले महत्वपुर्ण सूत्रों तथा मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर थाना नैनपुर पुलिस ने दिनांक 22.09.2020 को घटना दिनांक के समय घटनास्थल के आस पास देखे गये दो संदेहियों शेरा उर्फ संतोष तथा शिव प्रसाद धुर्वे को उत्कृष्ट स्कूल नैनपुर के पास घेराबंदी कर पकडा गया और दोनो संदेहियों से घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई । थाना नैनपुर पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते किया गया । थाना नैनपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर दुकान से चोरी किया गया इलेक्ट्रानिक सामान आरोपियों द्वारा छुपाये गये अलग– अलग स्थानों से बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है ।

No comments:
Post a Comment