BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चोरी हो गया ग्राम पंचायत का सामान सरपंच सचिव बेखबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 22, 2020

चोरी हो गया ग्राम पंचायत का सामान सरपंच सचिव बेखबर




रेवांचल टाइम्स डेस्क :- ग्राम पंचायत अरी के अनुपयोगी सामान को चोरी से बेचने का मामला सामने आया। ग्राम पंचायत सचिव यशवंत परते ने बताया कि दिनांक 15/09/2020 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अनुपयोगी सामान दिनांक 17/09/2020 को नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण कर बेचा जाएगा। अनुपयोगी सामान बिक्री की शासकीय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया




परंतु दिनांक 18/09/2020 को बिना नीलामी के उक्त सामान बेच दिया गया।

जिसकी जानकारी न तो सरपंच को है और ना ही वर्तमान सचिव को।

ग्राम पंचायत के चपरासी शिव कुमार ने बताया कि रविन्द्र वासनिक सचिव ग्राम पंचायत बोरिखुर्द, अं. मालिक खान उपसरपंच ग्राम पंचायत अरी तथा उत्तम बोपचे पंच वार्ड क्रमांक 12 ग्राम पंचायत अरी द्वारा बेचा गया है।



इस सम्बंध में शिकायतकर्ता द्वारा उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई तथा थाना प्रभारी अरी से प्रकरण की जांच कर  अपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु लिखित रूप से निवेदन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में भी रविन्द्र वासनिक जो कि पूर्व सचिव ग्राम पंचायत अरी में पदस्थ रहते हुए उनके द्वारा रात्रि काल में ग्राम पंचायत कार्यालय अरी में मास मुर्गा दारू पीकर मध्य प्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम का उलंघन किया गया जिसमें रविन्द्र को जिला पंचायत सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेश क्रमांक/3878/पंचा.प्रको./जि.पं./2017 सिवनी दिनांक 15/12/2017 को निलंबित भी किया जा चुका है। इसके उपरांत इनका स्थानांतरण ग्राम पंचायत बोरी खुर्द कर दिया गया था इसके उपरांत दिनांक 15/09/2020 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी के द्वारा पुनः ग्राम पंचायत अरी के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया जबकि ग्राम पंचायत अरी में पहले से ही यशवंत परते पदस्थ थे। रविन्द्र वासनिक को वर्तमान सचिव यशवंत परते ने आदेश की प्रति प्राप्त नहीं होने के कारण प्रभार नहीं सौंपा फिर भी रविन्द्र वासनिक बोरी खुर्द सचिव एवं अं. मालिक खान उपसरपंच ग्राम पंचायत अरी एवं उत्तम बोपचे पंच वार्ड क्रमांक 12 ने मिलकर ग्राम पंचायत के अनुपयोगी सामान का विक्रय चोरी से किया। हमारे संवाददाता द्वारा उक्त प्रकरण के बारे में पंचायत कर्मियों से पूछताछ की गई तो आनन फानन में  वर्तमान सचिव को दिनांक 15/09/2020 का स्थानांतरण आदेश दिनांक 21/09/2020 को वॉट्सएप के माध्यम से भेजा गया जो कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा जारी किया गया था। क्यूकी रविन्द्र वासनिक पूर्व से ही अनैतिक कार्यों में सुर्खियों में रहा है और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी के आदेश से ही ग्राम पंचायत अरी में कार्यरत रहते हुए निलंबित हुआ था। ऐसी स्थिति में पुनः रविन्द्र वासनिक को ग्राम पंचायत अरी का अतिरिक्त प्रभार देना षड़यंत्र का सूचक है, जैसा कि शिकायत करता द्वारा अपने शिकायत पत्र में वर्णित किया गया कि अनुपयोगी सामग्री चोरी कर बेचने की घटना इसका प्रथम चरण है।



इस अनैतिक कार्य के सम्बन्ध में अर्जुनसिंह काकोडिया विधायक बरघाट द्वारा भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है।

No comments:

Post a Comment