BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चिटफण्ड कंपनियों के विरुद्ध अभियान में मण्डला पुलिस को मिली सफलता, थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के फरार ईनामी बदमाश को किया गया गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 13, 2020

चिटफण्ड कंपनियों के विरुद्ध अभियान में मण्डला पुलिस को मिली सफलता, थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के फरार ईनामी बदमाश को किया गया गिरफ्तार



रेवांचल टाइम्स मंडला पंजीबद्ध अपराधः-  थाना महाराजपुर का अपराध क्र. 162/2020 धारा 420,409,120बी भादवि 6(1) म.प्र. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम
                             
गिरफ्तार आरोपीः- संतोष विश्वकर्मा पिता विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा निवासी नैनपुर जिला मण्डला 

घटना का संक्षिप्त विवरणः-  आमजनता को झुठे प्रलोभनों और वादों के माध्यम से कम समय मे अधिक लाभ का लालच देकर धोखाध़ड़ी करने वाले बदमाशों तथा चिटफण्ड कंपनियों के विरुद्ध मण्डला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में आमजनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले ऐसे बदमाशों और चिटफण्ड कंपनियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के साथ साथ पुराने मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की भी तलाश कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 10.09.2020 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर और उनकी टीम को धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 2500/- रुपये के ईनामी आरोपी संतोष विश्वकर्मा पिता विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा निवासी नैनपुर जिला मण्डला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । थाना महाराजपुर अंतर्गत निर्मल छाया रियल इस्टेट एण्ड अलायड लिमिटेड कंपनी द्वारा जिले के कई लोगों को कम समय में अधिक लाभ का लालच देकर उनसे कंपनी की स्कीम में निवेश करवाया गया था जिसके कुछ समय बाद उक्त कंपनी के कर्ता-धर्ताओं द्वारा निवेशकों के लाखों रुपयों का गबन कर कंपनी के कार्यालय को बंद कर फरार हो गये थे। कंपनी द्वारा ठगे गये निवेशकों द्वारा थाना महाराजपुर पर शिकायत करने पर थाना महाराजपुर पर कंपनी और उसके संचालकों के विरुद्ध अपराध क्र. 162/2020 धारा 420,409,120बी भादवि 6(1) म.प्र. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा उक्त प्रकरण में कंपनी के फरार डायरेक्टरों तथा उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिये ईनाम की घोषणा करते हुए थाना प्रभारी महाराजपुर को फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर आमजनता को शीघ्र राहत दिलवाने के लिये निर्देश दिये गये थें। थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा उक्त मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लगातार प्रयास किये जा रहे थे जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा फरार ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। मण्डला पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से कंपनी के अन्य फरार बदमाशों के बारे में पुछताछ कर बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, उप निरीक्षक किशोर वामनकर, प्र.आर. सुरेश राजपुत, आर. सुरेश भटेरे, सायबर सेल मण्डला एवं थाना महाराजपुर स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


मप्र में हर रोज 50 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ी

No comments:

Post a Comment