BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बंडोल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 12 घंटे में वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी सहित 2 बोलेरो जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 13, 2020

बंडोल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 12 घंटे में वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी सहित 2 बोलेरो जप्त


सिवनी पुलिस कंट्रोल रूम में एस डी ओ पी पारुल शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दी जानकारी
रेवांचल टाइम्स - सिवनी पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं, पुलिस ने  वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उनके पास से दो वाहन भी जप्त करने में सफलता प्राप्त की।

सिवनी एस डी ओ पी पारुल शर्मा ने बताया कि बंडोल थाने में एक रिपोर्ट दर्ज हुई जिसमें फरियादी के घर के सामने खड़ा बोलेरो वहां अज्ञात चोरों चोरी कर लिया गया है, जिस पर सिवनी पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन कर तुरंत स्पॉट पर रवाना कर दिया गया, टीम ने तत्परता दिखाते हुए टोल नाको में सीसीटीवी फुटेज चेक किये जिसने वाहन जबलपुर की ओर जाते हुए दिखा, टीम ने लगातार मिल रही जानकारी के आधार पर वाहन का पीछा कर जबलपुर कटनी बाय पास वाहन व आरोपियों को धर दबोचा। दोनो आरोपी जबलपुर निवासी हैं, जिन्होंने अपना नाम रीषव जैन और शिवम चौधरी बताया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक गाड़ी छिंदवाड़ा अलका टाकीज के पास व दूसरी गाड़ी बंडोल बाय पास दीघोरी गेट के पास से चुराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपने दो साथियों के साथ डिजायर गाड़ी से जबलपुर से छिंदवाड़ा गए थे जहाँ उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी दो आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए एवम फरार आरोपी जबलपुर के शातिर एवं खतरनाक अपराधी हैं, जिनका आपराधिक रिकार्ड है
गर्लफ्रेंड से मिलवाने की जिद पर युवक की नृशंस हत्या

No comments:

Post a Comment