BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रुप से क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 13, 2020

अवैध रुप से क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही

 थाना मोतीनाला पर मवेशियों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर रहे ट्रक को जप्त कर 15 भैंस की बरामद

रेवांचल टाइम्स  मोतीनाला |मोतीनाला थाना का अपराध क्र. 45/2020 धारा 279 भादवि 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 66,192 मोटरयान अधिनियम
                           
गिरफ्तार आरोपीः- 1. अरुण ठाकुर पिता तुलाराम ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हिनोतिया जिला सिवनी
2. रुपेश नाथ पिता संतोष नाथ उम्र 28 वर्ष निवासी आदेगांव जिला सिवनी

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 13.09.2020 को थाना मोतीनाला पर सूचना प्राप्त हुई की ट्रक क्र. सीजी 04 जेसी 8875 में कुछ लोगों द्वारा मवेशियों को अवैध रुप से क्रूरतापूर्वक भर कर रायपुर की ओर से जबलपुर की तरफ ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी मोतीनाला द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना प्रभारी मोतीनाला को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्दशित किया गया थाना प्रभारी मोतीनाला निरीक्षक अमृत तिग्गा द्वारा अपनी टीम के साथ कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नाकांबदी कर चेकिंग के दौरान ट्रक क्र. सीजी 04 जेसी 8875 को रोका गया तो ट्रक चालक द्वारा ट्रक को भगाने का प्रयास करते हुए लापरवाही पूर्वक गाड़ी को चलाकर भागने का प्रयास किया गया जिससे ट्रक सड़क से उतरकर गड्डे में चला गया। पुलिस द्वारा ट्रक चालक को पकड़कर ट्रक को चेक करने पर उसमें 10 भैंसे तथा 05 पाडे कुल 15 नग मवेशियों को क्रूरतापूर्वक तरीके से ठूंस ठूंस कर भरा गया था। पुलिस द्वारा ट्रक के चालक अरुण ठाकुर और उसके सहायक रुपेश नाथ से मवेशियों के परिवहन के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति या दस्तावेजों का पूछने पर उनके द्वारा नहीं होना बताया गया। उक्त आरोपियों द्वारा अवैध रुप से मवेशियों को वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करना पाये जाने पर थाना मोतीनाला पुलिस द्वारा उक्त ट्रक को जप्त कर उसमें भरे कुल 15 नग मवेशियों को बरामद करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 45/2020 धारा 279 भादवि 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 66,192 मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोतीनाला निरीक्षक अमृत तिग्गा, सउनि धनराज नंदा, आर. 02 मधूरसिंह धुर्वे, आर. 150 आशीष मरकाम, तथा आर. 507 रमेश धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment