BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी जिले में 20 नए मरीज मिलें, वही 13 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 124 एक्टिव केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 13, 2020

सिवनी जिले में 20 नए मरीज मिलें, वही 13 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 124 एक्टिव केस


रेवांचल टाइम्स सिवनी:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

जिसमें छपारा विकासखण्ड के ग्राम डुंगरिया की 29 वर्षीय एवं 35 वर्षीय दो महिलाएं तथा 4 वर्षीय बालिका,ग्राम नंदियाकला का 30 वर्षीय पुरुष, ग्राम पिपरिया का 25 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय एवं 58 वर्षीय दो महिलाएं एवं 6 वर्षीय बालक, ग्राम तिनसा का 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम मधटोल का 45 वर्षीय पुरुष, घंसौर विकास खंड के ग्राम बिनोरी का 75 वर्षीय तथा ग्राम बरेला का 25 वर्षीय पुरुष तथा लखनादौन के 40 वर्षीय, 45 वर्षीय एवं 63 वर्षीय क्रमशः तीन पुरुष तथा 26 वर्षीय महिला, धनोरा मुख्यालय के 26 वर्षीय पुरुष एवं ग्राम दोन्दावानी की 25 वर्षीय महिला के साथ सिवनी नगरीय क्षेत्र की 29 वर्षीय एवं 24 वर्षीय महिलाये कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।
वही विगत दिवस 13 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 14670 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं।
जिसमें से 415 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं।
285 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना के 124 एक्टिव केस हैं।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

क्रिकेट की दुनिया का बड़ा खुलासा करने वाले हैं हरभजन

No comments:

Post a Comment