थाना कोतवाली पुलिस नें शाम के समय बाजारों में भ्रमण कर जनता को दी समझाईस
रेवांचल टाइम्स मंडला |मंडला जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने तथा शासन के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिये मण्डला पुलिस द्वारा लगातार आमजनता को समझाईस देने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आमजनता को लगातार जागरुक करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये हैं ।
इसी तारतम्य में दिनांक 12.09.2020 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा निरीक्षक निलेश दोहरे के नेतृत्व में शाम के समय मण्डला शहर में मुख्य बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने तथा फेसमास्क लगाने के संबंध में जागरुकता अभियान चलाया गया । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शाम को भीड़ भाड और व्यस्तता वाले समय में शहर में पैदल मार्च निकालकर आमजनता को कोरोना से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने तथा फेसमास्क लगाने के लिये समझाईस दी गई । थाना कोतवाली की टीम द्वारा शहर के बाजारों में पैदल भ्रमण करते हुए दुकानदारों एवं आमजनता को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंगिस का पालन करने तथा फेस मास्क का उपयोग करने के संबंध में समझाईस दी गई तथा आमजनता से अपने तथा अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ एवं सुरक्षा को देखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सभी जरुरी उपाय करने तथा संक्रमण को रोकने में प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहयोग करने की अपील भी की गई ।


No comments:
Post a Comment