रेवांचल टाइम्स चौरई - विगत एक वर्ष से था मानसिक रूप से बीमार चौरई घटना आज दिनाँक 01/09/20 सुबह 8 बजे की है जहाँ डूब क्षेत्र चौरई विकासखंड के हिवरखेड़ी चौकी अंतर्गत पुनर्वास कॉलोनी बारहबरियारी धनोरा मैं एक मानसिक रूप से बीमार मजदूर ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जाता है कि शंकर पिता चैतराम ऊईके विगत एक वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था जिसके चलते परिवार के लोग एवं उसकी पत्नी उसका इलाज झाड़फूंक से करवा रहे थे लेकिन उसे कोई आराम नही लगा वह हर आठ, पन्द्रह दिन में मानसिक रूप से बीमार हो जाता था, आज घटना के दिन भी उसकी पत्नी सुबह 8 बजे बहार सौच के लिए गई हुई थी तभी उसने घर आने पर देखा कि उसका पति घर के अंदर ही फाँसी लगाकर लटक गया हैं, जिसे मृतक की पत्नी ने तत्काल किसी तरह रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी, घटना की सूचना मिलते ही हिवारखेड़ी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुँची एवं मृतक की पत्नी से घटना की जानकारी ली पूछने पर पता चला कि उपरोक्त घटना में उसका पति मानसिक बीमार था जिसके चलते उसने ऐसा कर लिया घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए चौरई भेज दिया हैं, मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा उसके 3 बच्चे भी हैं मृतक का परिवार बेहद गरीब है एवं मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता हैं।
- क्या कहना हैं इनका : हमें सुबह जैसे ही घटना की जानकारी मिली हम वहाँ पहुँचे तो पता चला कि मृतक पिछले 1 वर्ष से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था उनके परिवार के लोग झाड़फूंक से उसका इलाज करा रहे थे लेकिन वह ठीक नही हुआ मानसिक बीमारी के चलते उसने आत्महत्या कर लिया हैं घटना में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं, मृत्यु का कोई और अन्य कारण नही हैं
प्रेमचंद राठी हिवारखेड़ी चौकी प्रभारी

No comments:
Post a Comment