BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जे.सी बी से बना रातो रात मनरेगा योजना के तहत तालाब - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 12, 2020

जे.सी बी से बना रातो रात मनरेगा योजना के तहत तालाब



रेवांचल टाइम्स - केन्द्र सरकार की मनरेगा योजना को सरपंच सचिव की मनमानी दिल खोलकर पलीता लगाने का काम कर रही है जिसकी भनक न तो पंचो को है ना ही ग्रामीणों को बात का पता उस समय चला जब पंचायत के ग्रामीण और पंच जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और ज्ञापन सौपा।
जी हा हम बात कर रहे है खरगोन जिले के भगवानपुरा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बागदरी की जहाँ सरपंच सचिव ने रातो रात मनरेगा के तालाब का निर्माण मशीनों से करा दिया जिसकी भनक न तो ग्रामीणों को है न पंचो को। इसी क्रम में पंचायत के पंच सहित ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय पहुचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपते हुये सरपंच सचिव के खिलाफ उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है।
          वही स्थिति को देखते हुये अनुविभागीय अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया की तहसीलदार को मौका मुआयना करने को भेजा है और  नियमानुसार उचित कार्यवाही करेगे।

No comments:

Post a Comment