रेवांचल टाइम्स - जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में अवैध देशी अंग्रेजी शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वही शिवराज सरकार ने माँ नर्मदा को जीवित नदी घोषित किया है जिसके चलते नर्मदा तटो में शराब बिक्री बड़ी ही आसानी से गांव गांव में अंग्रेजी शराब औऱ देसी शराब उपलब्ध हो जाती है आजकल गांव मौहल्ले की हर किराना दुकान पान दुकान होटल में बड़ी आसानी से देशी एवं विदेशी मदिरा उपलब्ध हो जाती है जिससे युवा सहित बच्चे भी नशे के आदी होते जा रहे हैं। जिसमें अंकुश लगाने वाले जिम्मेदार विभाग के अधिकारी नाकाम होते नजर आ रहे हैं और गांधी जी की फोटो के सामने नतमस्क हो जाते है जिससे शराब माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। वही पुरानी डिंडोरी मंडला बस स्टैंड समनापुर तिराहा कॉलेज तिराहा सुखार पेट्रोल पंप के पास जबलपुर बस स्टैंड ऐसे अनेक स्थानों है जहाँ पर खुले आम अवैध शराब धड़ल्ले से बेची जाती है इसी तरह हमारे ग्रामीण अंचलों में भी देशी एवं विदेशी शराब धड़ल्ले से बेची जाती जिसे हमारी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बड़े आसानी से देखते हुए नजर आते हैं जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कभी अगर कार्यवाही की जाती है। तो वह भी दिखावे की कार्यवाही की जाती है जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं करना अपने आप में एक अहम सवाल खड़ा करता है पिछले कुछ दिनों पहले महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री को लेकर कांग्रेस कमेटी महिलाओं द्वारा शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें अवैध शराब बिक्री को लेकर रोक लगाए जाने की मांग की थी शिकायत के हफ्ते बीत जाने के बाद भी हमारे जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कोई ठोस कार्यवाही करते हुए देखने को नहीं मिली गई अभी भी अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से धड़ल्ले से जारी है जिसे लेकर लोग अभी भी तरह-तरह की सवाल करते नजर आते हैं आखिर जिले में अवैध शराब खुलेआम धड़ल्ले से बेची कैसे जाती है आखिरकार कहां है हमारा प्रशासन हर किसी की जुबान पर यही बात नजर आती है।
रेवंचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की रिपोर्ट
कोरोना वैक्सीन Covaxin के बंदरों पर किए टेस्ट के नतीजे आए, जागी उम्मीद

No comments:
Post a Comment