BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पिटाई के बाद युवक की संदिग्ध मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 12, 2020

पिटाई के बाद युवक की संदिग्ध मौत



रेवांचल टाइम्स - सिवनी जिले के कन्हीवाडा थाना क्षेत्र के रिझाई टोला ग्राम में 25 वर्षीय मित्तल मर्सकोले की अपने ही भाई के द्वारा की गई पिटाई के बाद संदिग्ध रूप से मौत हो गई। पुलिस को मृतक की पत्नी सरोज मर्सकोले ने बताया कि 8 अगस्त को उसके पति ओर जेठ  के बीच धक्का मुक्की ओर मारपीट हुई थी जिसमें उसे गंभीर चोट आयी थी तब से उसका जिला अस्पताल के बाद नागपूर में भी उपचार हुआ था। पर वह स्वस्थ नही हो सका घर आने के बाद उसकी संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद  दूसरी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज होगा। फिलहाल पुलिस मारपीट करने वाले दो लोगों को थाने लाकर पूछताछ कऱ रही है--

No comments:

Post a Comment