रेवांचल टाइम्स अरी:- अरी 12 सितम्बर दिन शनिवार की सुबह अरी ग्रामवासी राकेश डहरवाल उम्र लगभग 45 वर्ष को साप के काट लेने से उपचार हेतु अरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।जहां राकेश डहरवाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया डॉक्टर ना होने की वज़ह से।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरी कहने को तो इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरी को इससे पहले पूर्व में पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
लेकिन अब इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत डॉक्टर और स्टॉप की कमी के कारण हद से जादा बत्तर हो गई है।जो कि पूर्व में p.s.c. अरी को पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।
आए दिन क्षेत्रिय ग्रामवासी यहां डॉक्टर ना होने की कमी को महसूस करते है।
लेकिन इस ओर जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
आए दिन इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरी में ऐसा ही चलता रहा तो क्षेत्रीय ग्रामवासियों का आक्रोश एक दिन एक बड़े आंदोलन के रूप में देखने मिलेगा।
इससे पहले कि कोई बड़ा आंदोलन ग्रामवासियों के द्वारा किया जाए डॉक्टर स्टॉप की कमी के लिए शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
हालाकि राकेश डहरवाल को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है।
जहा से राकेश डहरवाल को स्वस्थ होकर घर लौटने की ग्रामवासी कामना करते है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment