रेवांचल टाइम्स:- अरी थाना अंतर्गत ग्राम तिघरा गंगेरुआ की घटना मृतक अनिल पिता हुकुमचंद ठाकरे उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम तिघरा गंगेरुआ को आज दिनांक 24 दिन गुरुवार लगभग शाम 7 बजे एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
बता दे की ग्राम तिघरा गंगेरुआ ग्रामवासियों द्वारा रोड को बंद कर दिया गया है।
और प्रशासन से मांग की जा रही है कि शव नहीं उठाया जाएगा।
यहाँदेखे वीडियो :
जब तक अज्ञात वाहन को पकड़ ना लिया जाए।
यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है पिछले 1 घंटे से जिससे राहगीरों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment