BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में धीरे धीरे फैल रही महामारी आज फिर मिले कोरोना पॉजीटिव के नए केस जाने कहाँ ...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 24, 2020

जिले में धीरे धीरे फैल रही महामारी आज फिर मिले कोरोना पॉजीटिव के नए केस जाने कहाँ ......


रेवांचल टाइम्स - जिले में नही थम रहा कोरोना का कहर लगातार है जारी आज फिर जिले मण्डला 24 सितम्बर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितंबर की शाम 4 बजे से 24 सितंबर की शाम 4 बजे तक 12 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार जमुनिया बिछिया निवासी 65 वर्षीय पुरूष, घुघरी बीजाडांडी निवासी 45 वर्षीय पुरूष, बिछिया निवासी 23 वर्षीय पुरूष, पीपरपानी मंडला निवासी 40 वर्षीय महिला, बर्रई निवासी 35 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक नैनपुर निवासी 57, 59 एवं 21 वर्षीय पुरूष तथा 52 वर्षीय महिला, पटपरा बिछिया निवासी 36 वर्षीय पुरूष एवं 32 वर्षीय महिला तथा जमुनिया निवासी 14 वर्षीय बालिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:

Post a Comment