BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कृषि सुधार मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम फग्गनसिंह कुलस्ते किसानो को गुमराह कर रही कांग्रेस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 30, 2020

कृषि सुधार मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम फग्गनसिंह कुलस्ते किसानो को गुमराह कर रही कांग्रेस

 


रेवांचल टाइम्स  मण्डला  देश मे कृषि सुधार अध्यादेश लागू होने पर किसानों की भागीदारी बढ़ेगी और किसानों को अपनी उपज का वाजिव हक मिलेगा अपनी उपज को मनचाही जगह में बेंचने की स्वतंत्रता होगी कृषि उपज मंडी का कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा न्यूनतम सर्मथन मूल्य की व्यवस्था पूर्व की तरह जारी रहेगी किसानों को सशक्त करने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि सुधार विधेयक का ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम देश के अन्नदाता किसानो ंके संपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय है यह बात पत्रकार वार्ता मे केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने व्यक्त किये इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी श्री सुधीर कसार उपस्थित रहे। वार्ता में श्री कुलस्ते ने कहा कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद किसानों को और आम जनता को गुमराह करते हुए सत्ता में बने रहने का काम किया है पूर्व में मध्यप्रदेश के किसानों को ऋणमाफी के नाम पर गुमराह करना सबसे बड़ा उदाहरण है कृषि सुधार विधेयक का विरोध कर कांग्रेस फिर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है क्योंकि कृषि सुधार विधेयक लागू होने से कांगेस के बड़े-बड़़े दलालों की दलाली समाप्त हो जायेगी केन्द्रीय मंत्री ने कहा कांग्रेस को यदि विरोध करना था तो संसद के अंदर किसानों के हित में चल रही चर्चा में भाग लेकर किसान हित में सार्थक सुझाव देना था लेकिन कांग्रेस ने हमेशा देश के हित में लिये गये प्रत्येक निर्णय का विरोध करने की आदत बना ली है। केन्द्र की मोदी सरकार ने 92 हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में सीधे भेजा है आत्मनिर्भर पैकेज के तहत कृषि क्षेत्र के लिए 1 लाख करोड़ की घोषणा की गयी है प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये किसान सम्मान निधि देने की योजना को प्रदेश के भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे बढ़ाते हुए किसान सम्मान निधि 4 हजार रूपये और देने की योजना प्रारंभ की है केन्द्र सरकार द्वारा 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके किसानों को किसान मान-धन के तहत 3 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान किया है इस बात से प्रमाणित होता है कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हित में निर्णय लेकर उनकी आय को दोगुना करना और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में लगी है यही वजह है कि मध्यप्रदेश को 5 बार कृषि कर्मण अवार्ड भी मिल चुका है केन्द्र सरकार के इस निर्णय से किसान अपनी मर्जी का मालिक होगा देश में प्रतिस्पर्धी डिजिटल व्यापार का माध्यम का लाभ लेकर पूरी पारदर्शिता से किसानो ंका काम होगा मंडी में जाकर लाईसेंसी व्यापारियों को ही अपनी उपज बेंचने की विवशता नहीं होगी और बिचौलियों के चुंगल से मुक्त रहेगे।

No comments:

Post a Comment