BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में लगातार मिले रहे नए कोरोना पॉजीटिव केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 30, 2020

जिले में लगातार मिले रहे नए कोरोना पॉजीटिव केस

 


रेवांचल टाइम्स जिले में लगातार  बढ़ते क्रम में  करोना पॉजिटिव मरीज मण्डला 30 सितम्बर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 सितंबर की शाम 4 बजे से 30 सितंबर की शाम 4 बजे तक 6 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार बिचुआ निवासी 30 वर्षीय पुरूष, सिलगी निवासी 52, 30 एवं 25 वर्षीय पुरूष तथा 40 वर्षीय महिला तथा वार्ड नं. 15 बम्हनी निवासी 35 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

साल 2019 में देश में मर्डर के 79 मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए: एनसीआरबी

No comments:

Post a Comment