BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह हुए कोरोना संक्रमित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 5, 2020

केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह हुए कोरोना संक्रमित



अति वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण के बाद हुए थे अस्वस्थ
संपर्क में आए हुए लोगों से की जांच कराने की अपील

रेवांचल टाइम्स सिवनी ;- गत सप्ताह संपूर्ण सिवनी जिले में जो अतिवृष्टि हुई थी उसमें सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र केवलारी विधानसभा के अधिकतम ग्रामों में था।
अतिवृष्टि के पश्चात बड़ी मात्रा में लोगों को बेघर बार होना पड़ा था साथ ही पशुधन और कृषि उपज का भी बड़ा नुकसान लोगों को हुआ था।
अतिवृष्टि के दूसरे दिन ही क्षेत्रीय विधायक राकेश पाल सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का सघन जनसंपर्क किया था और भ्रमण के पश्चात जैसे ही वह अपने निवास स्थान में वापस हुए तो तीव्र वायरल बुखार से संक्रमित हो गए थे।
संक्रमण के पश्चात चिकित्सकों के परामर्श अनुसार अपने घर पर ही चिकित्सा लाभ ले रहे थे इसी बीच उनकी कोरोना जांच करवाई गई जिसमें वह संक्रमित (पॉजिटिव )पाए गए है।  केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह स्वास्थ्य है पिछले 6 दिनों से घर पर रहकर चिकित्सको से इलाज करवा रहे है।विधायक पाल ने अपने संपर्क में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से अपनी जांच करवा कर घर में ही रहने का आग्रह किया है।
विधायक पाल ने कहा है कि वह दूरसंचार के माध्यम से सभी से जुड़े रहेंगे।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
EXCLUSIVE: सुशांत ने अपने बैंक मैनेजर से पैसों को लेकर जाहिर की थी चिंता, वाट्सएप चैट से हुआ खुलासा

No comments:

Post a Comment