BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डीजल चोर, चार पहिया वाहन के साथ अब पुलिस की गिरफ्त में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 19, 2020

डीजल चोर, चार पहिया वाहन के साथ अब पुलिस की गिरफ्त में





रेवांचल टाइम्स - पिछले कई महीनों से मंण्डला के नैनपुर थाना क्षेत्र में डीजल चोर गिरोह ने आहाकर मचा रखा था ये लोग रात्रि के समय मे खड़े हुये वाहनों से  डीजल चुरा कर चम्पत हो जाते थे। जिसकी कई वाहन मालिकों ने स्थानीय थाने में मामला भी दर्ज करा रखा जिसके चलते काफी दिनों से इन डीजल चोरों की नैनपुर पुलिस को काफी समय से तलाश थी। 

        वही मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक सफेद कलर की स्कॉर्पियु खड़ी हुई हैं। जिस में कुछ प्लास्टिक की केने रखी हुई हैं। जिसके आधार पर थाना प्रभारी राजेन्द्र दुबे अपने हमराह स्टाप के साथ मुखबिर की बताई जगह पर पहुँचे और वाहन की तलासी ली गई तो उसके अंदर से 6 प्लास्टिक की कैन बरामद हुई जिनमें डीजल भरा था जिसकी कीमत करीब 17000 रु के आसपास है। वाहन में बैठे युवक से पूछा गया तो बो सन्तोषजन जबाब नही दे पाया तो स्थानीय पुलिस उक्त युवक ओर वाहन को थाने लाकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया जिसके आधार पर युवक खिलाप नैनपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला कायम कर वाहन को जप्त कर लिया गया साथ ही युवक से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment