BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लम्पी स्किन डिसीज नाम की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं पशु जिला प्रशासन ने की सुरक्षा करने की अपील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 6, 2020

लम्पी स्किन डिसीज नाम की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं पशु जिला प्रशासन ने की सुरक्षा करने की अपील



 रेवांचल टाइम्स सिवनी - लम्पी स्किन डिसीज एक विषाणुजनित पॉक्स परिवार समूह की बीमारी है। बीमारी गाय भैसों में तेजी से फैलने वाली बीमारी है।  लंपि स्किन डिसीज का संक्रमण उड़ीसा प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश में फैल रही है । सिवनी जिले में इसके संक्रमण के केस बरघाट, केवलारी, कुरई एवं सिवनी विकासखण्ड के साथ ही संपूर्ण जिले में तेजी से फैल रही है। पशुओं में यह बीमारी स्वास्थ्य पशु के बीमार पशुओं के संपर्क में आने से व मक्खिायों मच्छर एवं कीलो के काटने से एक जगह से दूसरी जगह के पशुओं में तेजी से फैलती है।

पशुओं में बीमारी के लक्षण:

तेज बुखार आना, भूख न लगना, दुबलापन, दूध कम होना, सर्दी जुकाम, मुंह से लार आना, पैरों में सूजन आने के कारण चल फिर न सकना तथा गले एवं पीठ में गांठ पढ़ना आदि।

उपचार व रोकथाम:


बीमारी का कोई निश्चित उपचार नही है परंतु लक्षण के आधार पर पशुओं का उपचार पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। जिसमें एंटीपायरेटिक, एंटीबायोटिक, एटिहिस्टिमिनिक मल्टीविटामिन दवा के इंजेक्शन लगाने व टेबलेट खिलाने से 4 से 15 दिवस के अंदर ठीक हो जाते है। गाठों के फूटने से घाव होने पर एंटीसेप्टिक घोल एवं लाल दवा से साफकर एंटीसेप्टिक क्रीम या हल्दी तेल का मिश्रण घाव पर पशुपालकों को लगाना चाहिए।

बीमारी की रोकथाम हेतु

पशुपालकों को पशुओं के घर में अच्छी साफ सफाई रखनी चाहिए। पशुओं के शरीर से किल्लियों (Ectoparasite) को अलग करना चाहिए। तथा बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए बीमार पशुओं का चारा का विनष्टिकरण करना चाहिए तथा पशुओं को समूह में इकट्ठा कर चराना नहीं चाहिए। बीमारी को पशुओं में रोकने के लिए पशुओं को समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए।

अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: क्या रिया चक्रवर्ती भी होगी गिरफ्तार? NCB ने समन देकर आज ही पूछताछ के लिए बुलाया

No comments:

Post a Comment