BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नही मिल रहे चालक परिचालक हड़ताल खत्म होने के बाद भी थमे हुए है बस के पहिए नही चली एक भी बस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 6, 2020

नही मिल रहे चालक परिचालक हड़ताल खत्म होने के बाद भी थमे हुए है बस के पहिए नही चली एक भी बस



रेवांचल टाइम्स - प्रदेश सरकार के आदेश के बाद से बस आपरेटर्स हड़ताल समाप्त हो चुकी है हड़ताल समाप्त होने के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा पांच सितम्बर से प्रदेश में बस संचालन शुरू करने की घोषणा की थी  जिसके चलते जिले में भी महिस्मती बस एसोसिएशन ने बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी थी वही इसके बाद भी जिले में एक भी बसे नही चली दरअसल पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रदेश शासन के सबंधित अधिकारियों से चर्चा चली जिसके दौरान यह निर्णय लिया गया कि बस आपरेटरों का अप्रैल से अगस्त तक का टेक्स भी माफ किया गया है वही सितम्बर का पचास प्रतिशत टैक्स लिया जायेगा  बस इसी कारण है कि बस आपरेटर्स एसोसिएशन ने शनिवार से बसों का संचालन की पूर्ण तैयारी कर ली थी वही तैयारी होने के बाद भी जिले में एक भी बस का संचालन नही किया गया।
          वही जिले में पिछले पांच महीनों से बसे बंद होने के कारण बस स्टैंड में जगह न होने के कारण अलग अलग स्थानों में खड़ी कर दी थी बसे लंम्बे समय से खड़े रहने के कारण अब बसों मेंटेनेंस का भी ख़र्चा आ गया है मेंटेनेंस के लिए हजारों रुपये ख़र्च करना होगा वही एक तरफ कोरोना संकट के दौरान जिले के सभी बस आपरेटर्स बहुत ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है और अब बसे चलाने के लिए मेंटनेंस के लिए हज़ारों रुपये तत्काल ख़र्च करना फ़िलहाल संभव नजर नही आ रहा है। बस यही कारण से जिले से एक भी बसों का संचालन नही हो पाया है।


बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में फैला ड्रग्स का जाल, इन सितारों ने नशे की लत को खुद कबूला


No comments:

Post a Comment