रेवांचल टाइम्स - अपनी मांगों को लेकर दिनांक 12/09/2020 को सड़क निर्माण संघर्ष समिति लिमरुआ के द्वारा रोड़ नही तो वोट नही के लगेंगे नारे और मंडला - सिवनी रोड़ में लगाया जाऐगा जाम करेंगे विशाल धरना प्रदर्शन।
ग्राम वासीयो लिमरुआ के द्वारा दिनांक 3/09/2020 को कलेक्टर मंडला को प्रस्तुत अबेदन के सन्दर्भ में अवगत कराया है कि ग्राम लिमरुआ की सड़क जर्जर,जर्जर अवस्था मे है जिससे आवागमन दूभर हो चुका जिसके कारण अनेको बार घटना दुर्घटना हो चुकी है वही सड़क निर्माण हेतु ग्राम वासियो के द्वारा अनेको बार जिसकी शिकायतें उच्चाधिकारियों से की एवम सड़क निर्माण हेतु ग्राम पंचायत से लेकर जिला प्रशासन से लगातार माँग करने पर भी प्रशासन की अनसुनी को देखते हुए ग्रामीणों में आक्रोश पनप चुका है जिसको लेकर दिनांक 12/09/2020 दिन शनिवार को विशाल धरना प्रदर्शन मंडला - सिवनी रोड़ पर करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जबाब देही जिला प्रशासन की होगी जिसकी लिखित सूचना अनुविभागी अधिकारी मंडला को ग्राम वासियो के द्वारा दी गई।



No comments:
Post a Comment