रेवांचल टाइम्स - के आधार पर आज सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान वीडियो फ़ोन के माध्यम से मरीजो से संपर्क कर सभी संक्रमित मरीज़ों की समस्याओं को सुनकर राय ने निरीक्षण के दौरान समय पर उपस्थित CHMO डॉ.मेश्राम , CS डॉ. नावकर , RMO डॉ.सूर्या , डॉ मिथलेश बघेल एवं समस्त स्टाफ को कोविड-19 संक्रमित वार्ड की सम्पूर्ण साफ-सफाई, डॉक्टर्स द्वारा समय समय पर पर्याप्त जांच करना, वार्ड में अच्छे से सेनेटाइजेशन एवं स्वस्थ्य मरीजो को समय पर डिसचार्ज की पूर्ण सुविधा प्रदान करना एवं संक्रमित गर्भवती महिलाओ की समय पर डिलेवरी सुनिश्चित करने के अलावा उपचार से संबंधित प्राप्त समस्याओं को पूर्णतः सुदृण करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही राय के द्वारा जिला चिकित्सालय सिवनी में ओपीडी सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि मरीज़ों को किसी भी परेशानियों का सामना न करना पड़े। राय के द्वारा जिला कलेक्टर को जिला चिकित्सालय से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने की बात कही।
अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment