रेवांचल टाइम्स - इसमें बड़े-बड़े ताकतवर देशों ने तक घुटने टेक दिए तब हमें कुछ योद्धा देखने को मिले जब हम लोग अपने अपने घरों में डर कर बैठ गए लोगों से मिलने में डरने लगे बाहर निकलने में डरने लगे ऐसी विषम परिस्थितियों में अपने घर परिवार को छोड़कर 24 घंटे हमारी सुरक्षा के लिए लड़ रहे पुलिस प्रशासन , कोरोना की स्थिति को जानते हुए भी हममें हौसला भरकर खुद हमारी सुरक्षा के लिए खड़े हुए डॉक्टर और इन स्थितियों में सिवनी के कुछ लोग जो बाहर फंसे हुए थे वह जब पैदल भूखे प्यासे अपने बच्चों को लेकर सिवनी की तरफ बढ़े तो उनकी देखरेख खानपान में सहयोग देने वाले कुछ संगठन इनके काम बहुत ही सराहनीय है और इनकी तारीफ में जितना कहा जाए उतना कम है इस युग के यह देवता इन्हीं को सम्मानित करने के लिए सोशल वर्कर्स संगठन द्वारा मध्य प्रदेश सिवनी जिले में कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षाओं के साथ एक सम्मान समारोह कराया गया जिसमें पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और ऐसे ही जागरूक संगठनों (नेकी की राह, आसरा फाउंडेशन, ओम कला मातृशक्ति यूथ विंग समर्पण युवा संगठन) को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में संगठन ने कुछ ऐसे व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जिनका सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहा(अनुराग पन्द्रे, जयराम सेठ). और ऐसे कुछ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिन्होंने सिवनी का नाम
रोशन किया और कुछ ऐसे शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने फ्री में शिक्षा उपलब्ध कराई है ।
इस कार्यक्रम को सुरक्षा पूर्ण सफल बनाने में सोशल वर्कर्स संगठन के सदस्य राज्य साहू ,अमित हेड़ाऊ, मुस्कान नाविक ,अनिकेत विश्वकर्मा ,अभिषेक पटेल ,रोहित सनोडिया, देवेंद्र सनोडिया, आकाश सनोडिया, पूनम इनवाती, रजनी उइके, नरेंद्र प्रजापति, राज ठाकुर, ज्ञानचंद सनोडिया, सोनिया सनोडिया,शिवम बघेल,उमेश सनोडिया, विकास सनोडिया,दुर्गेश विश्वकर्मा, आदिल खान ,प्रदीप सोलंकी ,बीनू सनोडिया ने सहभागिता प्रदान की एवं सोशल वर्कर्स संगठन की पूरी टीम 24 घंटे समाज सेवा के लिए तत्पर है इसमें सभी संगठनों ने साथ में मिलकर काम करने की एवं सिवनी को आगे पहुंचाने की बात कही।
अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment