रेवांचल टाइम्स - जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में फैली इस वैश्विक महामारी के चलते बचने के लिए भारत वासियों से अपील की एवं आत्मनिर्भर बनने की बात कही है ।आज जहां पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोनावायरस जैसी विशाल समस्या से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर एकल अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत सरकार के नियमों का सही तरीके से पालन हो ऐसी मिसाल एकल अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा पेश की गई एकल अभियान पलारी के संच प्रमुख नरेश डेहरिया ने बताया कि हमने भारत सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए। आसपास के 30 ग्रामों से दीदी एंव भैया को हमारे संगठन में जो आचार्य का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उनका हमने प्रशिक्षण वर्ग लगाकर उनके द्वारा सभी को अपने अपने गांव को सुरक्षित रखने एवं आत्मनिर्भर भारत की ओर अहम भूमिका निभाने के लिए भारत सरकार के सभी नियमों का पालन करने की बात कही है इनके द्वारा बताया गया कि हमने आचार्यों को बीमारी से बचने के लिए एवं गांव में जनजागृती लाने के लिए हम लोग निरंतर प्रयास कर रहे हैं। साथ ही हमारे अचार बंधुओं द्वारा सभी आसपास के ग्रामों की जानकारी ली एवं एकता भाईचारा एवं हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अहम भूमिका निभाने की बात कही जिसमें सभी आचार्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा हमारे सभी उच्च अधिकारियों ने भी हमें सहयोग प्रदान किया।
अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment