BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 13, 2020

कलेक्टर ने कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये


रेवांचल टाइम्स सिवनी:- 13/09/2020 - डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला चिकित्सालय सिवनी में स्थापित किये गये कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर आवश्‍यक जानकाारी प्राप्‍त की गयी एवं इसे शासन के निर्देशानुसार शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु निर्देशित किया गया।
यह सेंटर होम आइसोलेशन में रखे गये कोरोना पाजिटिव मरीजों के लिए वन पाइंट कान्टेक्ट के रूप में कार्य करेगा । ऐसे कोरोना पाजिटिव मरीज जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है उनसे डाक्टर्स वीडियो कॉल कर उनकी जानकारी लेंगे एवं आवश्यक उपचार एवं परामर्श देंगे । कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से जिले में संचालित फीवर क्लीनिक, सैंपल संग्रहण केंद्र एवं जिले में कोविड-19 उपचार के लिए चिंहित स्वास्थ्य केंद्रों में बिस्तरों की उपलब्धता संबंधी जानकारी ऑन डिमांड उपलब्ध कराई जाएगी । 
कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर में 24X7 तैनात चिकित्सकों के द्वारा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कोरोना पाजिटिव होम आइसोलेशन में रखे गए कोविड-19 के मरीजों का सक्रिय पर्यवेक्षण कर मरीज की स्थिति पर सतत नजर रखी जाएगी यदि स्थिति में सुधार होना नहीं पाया जाता  है तो स्थानीय समन्वय कर रेफरल ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ऐसे मरीजों को कोविड-19 के उपचार हेतु चिंहित संस्था में भर्ती कराया जाएगा।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment