BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाथरस_कांड: पुलिस ने आधी रात में परिवार के विरोध के बावजूद उन्हें नज़रबंद कर बेटी का ताबड़तोड़ अंतिम_संस्कार किया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 30, 2020

हाथरस_कांड: पुलिस ने आधी रात में परिवार के विरोध के बावजूद उन्हें नज़रबंद कर बेटी का ताबड़तोड़ अंतिम_संस्कार किया

 




बेटी की चिता जलती रही और पुलिस खड़ी हंसती रही


रेवांचल टाइम्स:- उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी की पूरी देश निंदा कर रहा है. देश में गुस्सा है और युवती की मौत पर दुख जताया जा रहा है. लेकिन इस घटना के बीच भी उत्तर प्रदेश पुलिस का अमानवीय चेहरा सभी के सामने आ रहा है. मंगलवार की देर रात जब युवती के शव को हाथरस ले जाया गया, तो तमाम विरोध के बाद भी पुलिस ने जबरन उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इतना ही नहीं, जब हाथरस की निर्भया की चिता जल रही थी. तब पुलिस के कई अधिकारी साइड में खड़े होकर बातें कर रहे थे और ठहाके लगा रहे थे. जो कि दिखाता है कि यूपी पुलिस इस मामले को लेकर कितनी असंवेदनशाल रही. एक ओर तो हाथरस की निर्भया का परिवार बिलख रहा था और इंसाफ की भीख मांग रहा था, तो दूसरी ओर प्रदेश की पुलिस इस तरह गप्पे लड़ा रही थी. गैंगरेप का शिकार हुई दलित युवती की मौत मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई. देर रात को पुलिस की सुरक्षा के बीच युवती के शव को हाथरस के गांव ले जाया गया. जब पुलिस पहुंची तो आधी रात को भी बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी, इस दौरान पुलिस का भारी विरोध किया गया.  युवती के परिजनों और गांव वालों ने पुलिस ने शव देने की अपील की, साथ ही इंसाफ की अपील की. लेकिन पुलिस ने परिजनों की एक ना सुनी और किसी को भी युवती के शव के पास नहीं आने दिया और जबरन खुद ही अंतिम संस्कार कर दिया. इतना ही नहीं, यूपी पुलिस ने किसी मीडियाकर्मी को भी पास नहीं आने दिया.  अब एक बार फिर यूपी पुलिस के इस तरह के बर्ताव पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि परिवारवालों की ओर से आरोप लगाया गया है कि पहले पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया था, उसके बाद गैंगरेप की धारा नहीं जोड़ी गई थी.  जब मीडिया में इस मामले को लेकर बवाल शुरू हुआ, तब यूपी पुलिस कुछ एक्शन में आई. अब पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि उसने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर लखनऊ, हाथरस से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन किया।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment