BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आबकारी विभाग ने की शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 2, 2020

आबकारी विभाग ने की शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही



     रेवांचल टाइम्स मण्डला - जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत् आबकारी टीम मण्डला द्वारा विगत दो दिनों में जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में अवैध विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु दबिश दी गयी, जिसमें 3 स्थानों से कुल 84 पाव देसी एवं विदेशी शराब ज़ब्त की गई। इसके साथ 4 स्थानों से कुल 28 लीटर हाथ से निर्मित महुआ की कच्ची शराब ज़ब्त की गई। आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धार 34 (1) के अन्तर्गत प्रकरण कायम किया गया। इस कार्यवाही में आबकारी विभाग की उप निरीक्षक इंदु उपाध्याय सहित टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment