रेवांचल टाइम्स - देश का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला पत्रकार अब खतरे में नजर आ रहा जबलपुर में अपराधियों के हौसले दिन व दिन बुलंद होते जा रहे हैं वही पुलिस प्रशासन निष्क्रिय होती जा रही है...... जी हां! हम ऐसा क्यों कह रहे हैं क्योंकि संस्कारधानी के नाम से प्रसिद्ध शहर जबलपुर में अब पत्रकारों की जान की कोई सुरक्षा नहीं है, बीती रात जे पी सिंह जो कि पेशे से पत्रकार है उनके घर के बगल में नितेश यादव नाम के अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा ईडब्ल्यूएस कालोनी स्थित फ्लैट E/28 में एक लड़की बुला कर असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था जिससे पड़ोस में रहने वाली महिला वैशाली मेश्राम भयभीत थी, उन्होंने सहायता के लिए पड़ोस में रहने वाले पत्रकार जे पी सिंह से संपर्क किया और इस मामले में सहायता करने की बात कही जिस पर पत्रकार द्वारा कोतवाली सीएसपी दीपक मिश्रा और लॉर्डगंज थाना प्रभारी मधुर पटेरिया को शिकायत की गई जिस पर लॉर्डगंज पुलिस ने नीलेश यादव को अनूपपुर निवासी लड़की के साथ पकड़ा और महिला की शिकायत पर युवक को थाने लेकर गई और इस प्रकार का गलत काम ना करने की समझाइश देकर छोड़ दिया गया लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति के नितेश यादव ने इस पूरे मामले से पत्रकार के लिए द्वेष की भावना रखते हुए विगत 1 दिन पूर्व पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर पत्रकार पर ब्लैकमेलिंग का झूठा आरोप लगाते हुए फर्जी केस में फसाने की कोशिश की और 7 दिसंबर की रात लगभग 11:00 बजे नितेश यादव के 4 गुर्गे दो बाइकों में आए और कार नंबर एमपी 20 सी जे 1218 पर पत्थर से कांच फोड़ते हुए हवाई फायरिंग कर हवा में बंदूक लहराते हुए निकल गए यह पूरा दृश्य मोहल्ले के निवासियों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया मौके पर सीएसपी दीपक मिश्रा अपने दल बल के साथ पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया और पत्रकार ने लॉर्डगंज थाना पहुंचकर नितेश यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के ऊपर बड़ा हमला होने के बाद भी कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और वही FIR लिखने में आनाकानी कर रही है अब इस पूरे मामले में देखने वाली बात यह होगी कि क्या रसूखदारो के संरक्षण में पल रहा आपराधिक प्रवृत्ति का नितेश यादव पर पुलिस प्रशासन कार्यवाही करेगी या फिर पत्रकार के साथ इससे भी बड़ी दुर्घटना घटने का इंतजार करेगी पुलिस ।

No comments:
Post a Comment