BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना का कहर जारी26 नए मरीज मिलें, वही 55 हुए स्वस्थ कोरोना के 251 एक्टिव केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 23, 2020

कोरोना का कहर जारी26 नए मरीज मिलें, वही 55 हुए स्वस्थ कोरोना के 251 एक्टिव केस



रेवांचल टाइम्स - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 26  नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें सिवनी नगरीय क्षेत्र के एमपीईबी का 35 वर्षीय पुरूष, सीव्ही रमन वार्ड का 48 वर्षीय पुरूष, प्रेमनगर का 72 वर्षीय पुरूष एवं 63 वर्षीय महिला, अकबर वार्ड की 40 वर्षीय महिला, संजय वार्ड का 36 वर्षीय पुरूष, ग्राम भोमा की 32 वर्षीय  महिला तथा ग्राम बण्डोल का 45 वर्षीय पुरूष, छपारा विकासखण्ड के ग्राम सादक सिवनी की 50 वर्षीय महिला, बरघाट विकासखण्ड के ग्राम धारना की 25 वर्षीय महिला, बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड नं.- 6 का 43 वर्षीय पुरूष, लखनादौन नगरीय क्षेत्र के वार्ड नं.-2 की 17 एवं 27 वर्षीय महिलाएं तथा 34 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं.-11 का 21 वर्षीय पुरूष तथा 37 वर्षीय महिला तथा वार्ड नं.-4 का 34 वर्षीय पुरूष के साथ ही 53 एवं 47 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह केवलारी मुख्यालय का 25, 37 एवं 55 वर्षीय क्रमश: तीन पुरूष तथा 25 वर्षीय महिला ग्राम छुई का 35 वर्षीय पुरूष, ग्राम बिनेकी का 38 वर्षीय पुरूष, तथा ग्राम झगरा का 43 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं विगत दिवस 55 मरीज पूर्णतः स्वस्थ चुके हैं।


       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 17426 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 743 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 485  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 251 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 116 मरीज होम क्वारेंटीन में हैं जिनकी सतत निगरानी कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है।


   अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment