BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शिक्षा नीति को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का फरमान आई.टी.आई. में पुन: रजिस्ट्रेशन के लिऐ तिथि बढ़ी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 23, 2020

शिक्षा नीति को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का फरमान आई.टी.आई. में पुन: रजिस्ट्रेशन के लिऐ तिथि बढ़ी


 रेवांचल टाइम्स  - निजी आई.टी.आई. के लिए पोर्टल 16 अक्टूबर तक रहेगा खुलेगा प्रदेश के शासकीय और निजी आई.टी.आई. में रजिस्ट्रेशन तथा च्वाइस फिलिंग के लिए अंतिम तिथि में परिवर्तन किया गया है। आई.टी.आई. के लिए रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 21 सितम्बर से प्रारंभ है। शासकीय आई.टी.आई. में भी रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की तिथि 25 सितम्बर से 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। पूर्व में शासकीय आई.टी.आई. में पुन: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 सितम्बर तय की गई थी।


• अब यह निर्णय लिया गया है कि निजी आई.टी.आई. के लिए रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग के लिए मध्यप्रदेश ऑनलाईन पोर्टल अब 16 अक्टूबर तक खुला रहेगा। जिससे जो छात्र पूर्व में रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके है वे इस अवधि में रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं।


• शासकीय आई.टी.आई. में अब तक कुल 14 हजार 574 बच्चों को प्रवेश दिया गया है। इसमें क्रास ट्रेनिंग स्किल में 14 हजार 235, इंडिस्ट्रीयल मेनेजमेंट समिति 213 में तथा ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग में 136 बच्चों को प्रवेश मिला है।


• उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य के बाहर के आवेदक भी शासकीय एवं निजी आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पात्र है। राज्य के बाहर के आवेदकों के लिए आरक्षण लागू नहीं होगा। रिक्त सीटों पर प्रथमत: राज्य के मूल निवासियों को प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश के बाद जो सीटें रिक्त होगी उन पर राज्य के बाहर के आवेदकों को प्रवेश दिया जायेगा। राज्य के बाहर के आवेदक चयन सूची में सबसे नीचे होंगे।


अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment