रेवांचल टाइम्स - बालाघाट जिले के लांजी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथर गांव में स्थित नया तालाब में तकरीबन 11:00 बजे उफलता हुआ एक शव दिखाई पड़ा जिसे देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई जिसके पश्चात तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ उम्र गई सब के माथे पर चिंता की लकीरे दिख रही थी की यह मृत शरीर को तालाब में है किसका है इसके उपरांत थाना लांजी मैं ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्री अरुण सोलंकी एवं उप निरीक्षक राकेश बघेल तथा उनकी पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर इनके द्वारा शव को तालाब से बाहर निकाला गया एवं शव की पहचान राजकुमार मेश्राम पिता सेवक राम मेश्राम उम्र 50 वर्ष ग्राम पाथरगाव बाजार चौक के रूप में पहचान किया गया तथा शव का पंचनामा तैयार कर पुलिस टीम द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लांजी लाया गया तथा पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया मामले की जाँच में जुटी पुलिस।
रेवांचल टाइम्स से खेमराज बनाफ़ारे की रिपोर्ट बालाघाट

No comments:
Post a Comment