रेवांचल टाइम्स - मंडला जिला प्रशासन से लेकर कई संगठनों के द्वारा व राजनैतिक पार्टियां के द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार के माध्यम से बताया जा रहा हैं कि कोरोना जैसी महामारी में एक साथ भीड़ लगाकर ना खड़े रहें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।लेकिन इन वाहन चालकों के द्वारा सवारी ऑटो, वाहन में भेड़ बकरी की तरह सवारियां भरी जा रही है भेड़ बकरी की तरह भरकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऑटो में सवारी की आर टी ओ से तीन सवारी की परमिशन में तीस लोग ठसाठस सवारियां भर रहे है और ठसा ठस सवारी भरने से आए दिन दुर्घटनाएं भी कारित हो रही हैं। ठसा ठस सवारी भरने के बाद भी लोगो से मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत बनिया के सरपंच जनपद सदस्य ने अनुविभागीय अधिकारी से की है उस शिकायत में ऑटो चालक के द्वारा सवारी से 9 किलोमीटर के 20 रुपये लिए जा रहे है और जानवरो की तरह ऑटो में लोगो को बैठाया जा रहा इसके बाद भी वाहन चालक माल वाहक वाहन में सवारियां भरकर ढ़ो रहे हैं और अपनी मनमानी कर रहें हैं।कुछ क्षेत्रों में तो बकायदा पुलिस थाना चौकी के द्वारा सप्ताह के हिसाब से रुपयों की वसूली भी की जाती हैं।जिसके चलते ऑटो व पिकअप वाहन चालकों के द्वारा निडर होकर मनमाने सवारी भरकर सड़कों से आना-जाना कर रहें हैं।
वही जब लोगों ने किराया ओर ओवरलोडिंग का विरोध और अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत की तो ऑटो चालको का जबाब था कि जिसको जहा लगे वहाँ शिकायते करें हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता और हम जो लोगो से किराया ले रहा और ओवर लोड कर क्या पुलिस और आर. टी. ओ. को नही मालूम सब को पता है और हम लोग सभी ऑटो चालक चंदा करके मोटा मोटा लिफाफा भी तो हर महीने पहुँचते है कुछ नही होने वाला है जाओ जहाँ लगे शिकायत करो हमारा कोई कुछ नही कर सकता
टू व्हीलर वाहन में तीन सवारियां बैठकर नियम की उड़ाई जा रही धज्जियां
वही जिला मुख्यालय की सड़कों पर टू व्हीलर वाहनों पर तीन-तीन लोग बैठकर बगैर मास्क लगाए फर्राटे के साथ घूमते दिखाई देते हैं बिना रोक टोक के जिससे आये दिन घटना दुर्घटना में इजाफा हो रहा है। इनके विरुद्ध कार्यवाही करने वाला कोई नहीं हैं,अगर इसी तरह चलता रहेगा तो लगातार कोरोना वायरस तेजी के साथ बढ़ता रहेगा।
जिले के बाहर से आने वाले वाहनों पर भी लगाया जाए प्रतिबंधित
ज्ञात हो कि बिना रोक-टोक के जिले के बाहर से वाहन का आना जाना लगा हुआ हैं। जिले के बाहर से सब्जी लेकर आए वाहनों की भीड़ भी सुबह सब्जी मार्केट व आसपास क्षेत्र में लगी रहती हैं और फुटकर सब्जी विक्रेताओं की भारी तादाद में भीड़ भी देखी जा सकती हैं।वाहन चालकों के द्वारा बिल्कुल भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा हैं जिसके चलते मंडला जिले में लगातार कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। वाहन चालकों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही हैं। वर्तमान में जिले में तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण अपना पैर पसार रहा है अगर समय रहते इनको नहीं रोका गया तो महामारी भयाभय हो सकती हैं।

No comments:
Post a Comment