रेवांचल टाइम्स सिवनी:- जिले के संजय सरोवर बांध के शुक्रवार 28 अगस्त को 10 में से 06 गेट खोल दिए गये है।
गेट खोलने के साथ ही निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वर्तमान में बांध से 55 हजार 11 क्यूसिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है।
बारिश को देखते हुए अन्य गेट भी खोले जा सकते है।
जल संसाधन विभाग के एसडीओ उदयभान मर्सकोले ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण डेम का स्तर बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें
अधिकारियों से मिले निर्देशों के बाद शुक्रवार को बांध के गेट खोले गए हैं। बांध का जल स्तर 518.75 मीटर पहुंच गया था। उसे 518 मीटर के लेबल तक लाने के लिए गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।
संजय सरोवर बांध के गेट खोले जाने की सूचना सिवनी सहित बालाघाट एवं महाराष्ट्र के गोंदिया, भंडारा व अन्य प्रभावी जिलों को दी जा चुकि है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
Friday, August 28, 2020
सिवनी: संजय सरोवर बांध के 6 गेट खोले गए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment