BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी को कायाकल्प में सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 28, 2020

सिवनी: इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी को कायाकल्प में सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों को आगामी एक वर्ष में बनाएं उत्कृष्ट कायाकल्प,दस्तक और निरोगी काया अभियान में मध्यप्रदेश ने जीते कई अवार्डसमुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी सभी संबंधितों को बधाई 


 रेवांचल टाइम्स सिवनी:- इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी को कायाकल्प में सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान  तथा  अवार्ड वर्ष 2019-20 के लिए  जिला चिकित्सालय सिवनी को अवार्ड राशि 40 लाख (रूपये में) दिया गया है | जिला प्रशासन सिवनी एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयासों एवं जनसहयोग से विगत 1 वर्ष में जिला चिकित्सालय सिवनी की व्यवस्थाओं का उन्नयन हुआ है। जहाँ एक ओर चिकित्सालय शिशु वार्ड, एनआरसी वार्ड, जनरल वार्ड सहित प्रायवेट वार्डों का उन्नयन किया गया है वहीं अत्याधुनिक ऑपरेशन थेयटर व अत्याधुनिक चिकित्सकीय यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है साथ ही बेटा-बेटी में समानता का संदेश देता हुआ बेटी बचाओ थीम पार्क जिला चिकित्सालय परिसर में बनाया गया है । जिला चिकित्सालय सिवनी के बेहतर कायाकल्प तथा उत्कृष्ट प्रबंधन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत दिवस सिवनी जिले को सम्मानित किया गया है ।श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों को आगामी एक वर्ष में चिकित्सा की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं उत्कृष्ट बनाया जाए।
यह भी पढ़ें 


IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पूरी टीम हुई कोरेंटीन

 इस क्षेत्र में जिला चिकित्सालय सिवनी में जनसहयोग से किए गए कार्य उदाहरणीय हैं। सभी जिलों को इससे प्रेरणा लेना चाहिए। जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने कायाकल्प, दस्तक और निरोगी काया अभियान में कई अवार्डस जीते हैं, यह इस बात का परिचायक है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से प्रगति हो रही है। अवार्ड जीतने के लिए उन्होंने सभी संबंधितों की सराहना की तथा बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में वी.सी. के माध्यम से सभी जिलों के साथ चर्चा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट



No comments:

Post a Comment