BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अपराधियों को मण्डला पुलिस नें किया गिरफ्तार, थाना निवास पुलिस नें 03 आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 28, 2020

घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अपराधियों को मण्डला पुलिस नें किया गिरफ्तार, थाना निवास पुलिस नें 03 आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर




थाना निवास अपराध क्र. 93/2020 धारा 457,380 भादवि ।

गिरफ्तार आरोपी- 01. मुलेस यादव पिता चमरु यादव उम्र 28 साल निवासी भानपुरा थाना निवास 
02. नन्हेसिंह मरावी पिता हरिसिंह उम्र 30 साल निवासी बिसनपुरा थाना कुण्डम जबलपुर 
03. नानसिंह भपेदी पिता छतरसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी बिसनपुरा थाना कुण्डम जबलपुर 

 रेवांचल टाइम्स  मंडला |घटना का विवरणः-  फरियादी सतेन्द्र मार्कों नें थाना बिछिया पर सूचना दी की दिनांक 26.08.2020 को फरियादी शाम करीब 07 बजे अपने रिश्तेदार के यंहा खाना खाने गया था । रात करीब 10 बजे फरियादी अपने घर वापस लौटा तो उसके घर का ताला टुटा हुआ था और दरवाजा खुला था । फरियादी ने अपने घर में जाकर देखा तो अज्ञात चोर फरियादी के घर से पीतल तथा कांसे के बर्तन कीमती लगभग 12500/- रुपये चोरी करके ले गये । फरियादी द्वारा थाना निवास पर सूचना देने पर थाना निवास पर अपराध क्र.93/2020 धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. मरावी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे अपने थानें की टीम को मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तथा चोरी गये सामान की बरामदगी के लिये लगाया गया । पुलिस द्वारा तलाश के दौरान मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर थाना निवास पुलिस द्वारा चोरी किये गये सामान को बेचने की फिराक में घुम रहें आरोपियों को पकड़कर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की गई । पुलिस की पुछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया । निवास पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से फरियादी के घर से चुराये गये पीतल कांसे के बर्तन जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
सराहनीय भुमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिछिया निरीक्षक एस.आर. मरावी, उप निरी विनय गहरवार तथा थाना निवास के स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही ।

No comments:

Post a Comment