रेवांचल टाइम्स सिवनी- प्रेसनोट प्रकाशनार्थ-दिनांक28/08/2020
सिवनी किसान संघर्ष समिति प्रदेश सचिव डॉ राजकुमार सनोड़िया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी से निम्न मांगें किसानों की वर्तमान स्थिती को ध्यान में रखकर की है ।
1- सोयाबीन ,मक्का एवं सब्जियों की फसल खराब हुई एवं कुये,मकान ,वृक्ष भी नष्ट हुये ,अनेक जगह पेंच नहर की मुख्य शाखा फूट कर किसानों की फसल एवं मिट्टी ले डूबी फसल क्षतिग्रस्त हुई जिसका तुरंत सर्वे कराने का आग्रह प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान जी से की है।
2- 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजे की मांग की।
3 - आनावारी की इकाई पटवारी हल्का नही किसान का खेत हो।
4 - मकान जिनके क्षतिग्रस्त हुये हैं उन्हें तुरंत राहत राशी दी जाय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रथम सूची में शामिल करके तात्कालिक दिया जाय ।
5 - जिन कृषकों ने गेहूं की फसल ओला वृष्टि से नष्ट होने की शिकायत की उन्हे तत्काल मुआवजा राशि दिलाई जाय ।
6 - जिन किसानों को गेहूं बेचने के उपरांत राशी नही मिली उन्हें तुरंत राशी दिलाने की पहल की जाय।
जिले में सोयाबीन,मक्का ,फल ,सब्जी ,सहित अन्य फसल अतिवृष्टि,पीला मोजेक तथा अन्य कारण से खराब हो गई है।अभी तक कृषि विभाग द्वारा कोई सर्वे की कार्यवाही नही हुई है।तुरंत सर्वे का कार्य जारी करें ताकि अगले 1सप्ताह में सर्वे का कार्य पूरा हो सके सर्वे के दौरान किसान की उपस्थिति अनिवार्य की जाय तथा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों की जानकारी में हो।सर्वे की सूचना मुनादी करके गांव में दी जाय।स्मरण रहे कि पिछले वर्ष जब आप विपक्ष में थे तब कमलनाथ सरकार से अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसल का 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा की मांग की थी ।अब राज्य में आपकी सरकार है तो अपनी मांग पर अमल करते हुये किसानों को 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिलाया जाए एवं किसान पुत्र किसानों का मुख्यमंत्री होने का फर्ज अदा करेंगे यही आशा एवं विश्वास करते हैं।
किसान संघर्ष समिति
प्रदेश सचिव
डॉ राजकुमार सनोडिया
अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट
Friday, August 28, 2020
Home
sivni
Top
सिवनी किसान संघर्ष समिति किसानों की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखें प्रदेश सरकार : प्रदेश सचिव डॉ राजकुमार सनोडिया
सिवनी किसान संघर्ष समिति किसानों की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखें प्रदेश सरकार : प्रदेश सचिव डॉ राजकुमार सनोडिया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment