BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में चारों ओर बारिश तुफान के कारण हाहाकार मच गया है - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 28, 2020

जिले में चारों ओर बारिश तुफान के कारण हाहाकार मच गया है



 रेवांचल टाइम्स सिवनी - सिवनी फुलारा पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और हवाओं के कारण किसानों को खड़ी फसल गिर गई है और निचले खेतो की फसल में गलन पैदा हो ने लगी है छेत्र के कोहका, पीपरड़ाही ,चारगांव, फुलारा, मरझोर, कातलबोडी, करहैया और छेत्र के सभी गांव के हाल बहुत खराब है,इसी छेत्र में गेहूं में ओलावृष्टि हुई थी जिसका सही सर्वे नही हुआ था फिर कोरोना फिर यूरिया की किल्लतबोनी के समय भी अधिक बारिस के कारण भी बहुत लोगों की बोनी नही हो आए जिनकी हुई तो खराब हो गई अब इन मुसीबतों से लड़कर जिन किसानों ने फसल बचा लिया अब पानी और हवा ने गिरा दिया अब किसान सिर्फ खेत मे जाकर आंसू बहाने के अलावा क्या करे अब किसान राजकुमार सनोडिया, दुर्गा सनोडिया, प्रेमकुमार दुबे, आदि ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि खेत आधार को आधार बनाकर जल्दी से सर्वे कराया जाए जिससे सही सर्वे हो सके और लीपापोती करके औपचारिकता बनाकर ना रह जाये।

No comments:

Post a Comment