BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का दर्द बांटा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 30, 2020

पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का दर्द बांटा



रेवांचल टाइम्स, चौरईपूर्व विधायक दुबे जी ने भाजपा नेताओ के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल  बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों के बीच लगातार दूसरे दिन क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी ने भाजपा नेताओ के साथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोनीबर्रा, खैरघाट, पोनिया, कौआखेड़ा, बेलगाँव, बादगांव का दौरा किया।


श्री दुबे ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ित परिवारों के क्षतिग्रस्त घरों का दौरा कर पीड़ित परिवार के साथ बातचीत कर उनका दर्द साझा करते हुए कहा कि सभी पीड़ित परिवारों को राहत मिले ये मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है संकट के समय मैं आपके साथ हूँ जिला प्रशासन से चर्चा कर नुकसान और फसलों की हानि का मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर उपस्थित पटवारी ,सचिव को बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार से मिलकर सर्वे कर जल्द से जल्द अधिकारी को रिपोर्ट सौपेने के निर्देश भी श्री दुबे ने दिए साथ ही जिला प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवारों को आश्रय स्थल में उनके रहने,भोजन की व्यवस्था कराने और अधिकारियों को जनहित के लिए तत्परता से काम कराया जाएगा।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बेहतर और अच्छी गुणवत्ता के कार्य प्राथमिकता के आधार पर होने चाहिए उन्होंने कहा वह आज के निरीक्षण को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी व शासन के अधिकारियों से वार्ता करेंगे

पूरी रिपोर्ट मा.मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। शरण लिए बाढ़ पीड़ितों को भोजन पानी रहने की व्यवस्था में किसी भी तरह से लापरवाही न हो प्रशाशन को तुरंत निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना,संजय पटेल,जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम रघुवंशी,बिस्सू पटेल,लखन पटेल,अनिल रघुवंशी,श्रीपाल रघुवंशी,सारंग रघुवंशी,धर्मेन्द्र रघुवंशी,प्रदीप रघुवंशी,रजनीश गौतम,अनुराग जैन,संदेश जैन,नितेश रघुवंशी, हरवन रघुवंशी,शंकर पटेल,रामदयाल पटेल,विजेंद्र ठाकुर,रामदास रघुवंशी,विजेंद्र रघुवंशी,नीरज पटेल, मोहनराम रघुवंशी,रघुराज रघुवंशी,मुकेश रघुवंशी,विजय साहू,कुबेर रघुवंशी,गुनाराम बरोले,सुरेश साहू,इंदर पटेल,केवल पटेल,इंद्रपाल पटेल,,योगेश सोलंकी,बनवारी माहोरे ,सुमित जैन,पंकज राज साहू व भाजपा कार्यकर्ता समेत ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

पंकज राज साहू

जिला सोशल मीडिया प्रभारी

जिला भाजयुमो छिंदवाड़ा

विधानसभा क्षेत्र चौरई

No comments:

Post a Comment