रेवांचल टाइम्स नैनपुर - मण्डला सिवनी जिला को जोड़ने वाला स्टेट हाइवे सड़क पर बना थावर पुल अपनी समय सीमा से ज्यादा सेवा दे चुका है लगभग 80 वर्ष पूर्व अग्रेजो के शासन काल मे बना पुल अब समय के साथ कमजोर हो रहा है लगातार बाढ़ के पानी के थपेडे से कमजोर हुआ पुला नया तो स्वीकृत हुआ है पर बनेगा कब ये बड़ा सवाल है।
जब तक यही थावर पुल महत्वपूर्ण है नागपुर जाने के नैनपुर के इस पुल की सेवा लेना पड़ती है अमरकंटक,शहडोल,डिण्डोरी,मण्डला, तक के जो मरीज नागपुर जाते है इस पुल के बाधित होने से वही खड़े हो जाते है अभी पूर्व में भी आई बाढ़ और डेम के पानी छोड़े जाने से यह पुल के आस पास की जमीन की मिटी बह गई थी कल ज्यादा नुकसान तो नही हुआ पर पुल के पास का डामर बह गया जिससे पुल पर बड़े बड़े गढ़े हो गए।।सूचना देर रात जिला मुख्यालय मण्डला सिवनी पँहुची जिस पर जिला कलेक्टर हर्षिका जी,पुलिस कप्तान दीपक जी शुक्ला एक्टिव हुए,सुरक्षा के मानकों पर पुल ठीक पाये जाने पर यातायात चालू किया गया,एम पी आर डी सी को सूचित किया गया अमले के साथ श्री पांडे ने मोर्चा सभाला और जे सी बी से गढ़ो को पूर कर डब्लू बी एम डाल के पुल डामरीकरण किया जाएगा जिस से नया पुल बनाया जाते तक सेवाओं को दे सके जन हित मे रेवांचल टाइम्स में चलाई गई ख़बर को मण्डला जिला कलेक्टर और पुलिस कप्तान मण्डला जी ने नोटिस में लिया और स्थानीय अमले को निर्देश दिये जिस के चलते चंद घण्टे में सड़क और पुल मरम्मत निर्माण चालू हो गया जिस से कोई घटना नही घटी पाई सराहनीय कार्य को देखते हुए सभी अधिकारियों को आमजनो ने साधुवाद दिया


No comments:
Post a Comment