BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: मोहर्रम और गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था, - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 30, 2020

मण्डला: मोहर्रम और गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था,

एसडीओपी तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने किया फ्लैग मार्च

राज्य शासन के द्वारा जारी किये गये निर्देशों के पालन में सम्पूर्ण प्रदेश की तरह मण्डला जिलें में भी प्रत्येक रविवार के दिन जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण लाकडाउन लगाया जा रहा है । मण्डला पुलिस द्वारा जिलें में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये शासन के निर्देशों के अनुरुप सख्ती से लाकडाउन का पालन किया जा रहा है । इसी दौरान सभी समुदायों के प्रमुख त्यौहारों को देखते हुए शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर त्यौहारों को मनाने के संबंध में भी विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये हैं जिनके अंतर्गत प्रमुख रुप से किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन, धार्मिक जुलुस-रैली तथा धार्मिक सभाओं को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में मण्डला पुलिस द्वारा नियमित रुप से शांति समिति की बैठकों, जागरुकता कार्यक्रमों तथा थानास्तर पर संवाद के माध्यम से आमजनता को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है ।


इसी तारतम्य में दिनांक 30.08.2020, रविवार के दिन मोहर्रम पर्व तथा दिनांक 31.08.2020 को गणेश विसर्जन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन पर मण्डला पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जिलें में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी इंतेजाम किये गये । रविवार का दिन होने से लाकडाउन का पालन करवाने तथा मोहर्रम के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करवाने के लिये सुबह से ही जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने स्टाफ के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चाक चौबंद व्यवस्था करते हुए लाकडाउन के नियमों का पालन करवाया गया ।

 इस दौरान जिला प्रशासन और मण्डला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से जिलें में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए शांतिपूर्वक ढंग से त्यौहार मनवाने के इंतेजाम किये गये । जिले के सभी एसडीओपी तथा थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदारों तथा अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ थाना क्षेत्र के बाजारों तथा कस्बों में फ्लैग मार्च करते हुए आमजनता को कोरोना संक्रमण से बचाव तथा त्यौहारों के लिये शासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों का पालन करने की समझाईस दी गई । मण्डला पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा किये गये इंतेजाम तथा आमजनता द्वारा प्रशासन को किये गये सहयोग के कारण संपूर्ण जिलें में मोहर्रम का पर्व शांतीपूर्वक ढंग से मनाया गया । इस दौरान जिलें में कंही भी किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नहीं किया गया तथा सभी लोगों द्वारा अपने अपने घरों में ही त्यौहार मनाकर कोरोना से बचाव के लिये शासन द्वारा जारी किये गये सभी निर्देशों का पालन किया गया ।

No comments:

Post a Comment