रेवांचल टाइम्स - मण्डला 11 अगस्त 2020 जिले में कोरोना से संक्रमण के 7 मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मंडला शहर के रानी अवंती बाई वार्ड में 51 वर्षीय पुरूष, चूनाभट्टा में 27 वर्षीय युवक एवं पुलिस लाईन में 35 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। इसी प्रकार धनपुरी (बम्हनी) में 45 वर्षीय पुरूष, बिचुआ नैनपुर में 36 वर्षीय पुरूष एवं 28 वर्षीय युवक तथा सुरजपुरा मंडला में 27 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचारार्थ कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
यह खबर भी पढ़ें
मप्र : हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों की फीस को लेकर किया बड़ा फैसला
Tuesday, August 11, 2020
आज फिर मिले जिले में कोरोना संक्रमित के 7 नए मरीज जारी है कोरोना कहर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment